ब्रेकिंग न्यूज़
दीपोत्सव 2026:धनतेरस पर रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दें? 500 रुपये से कम में आ जाएंगे ये खास तोहफे | बॉक्स ऑफिस:’जेलर 2′ ने रचा इतिहास, 800 करोड़ कमाई के साथ खाते में दर्ज यह रिकॉर्ज, जानें बाकी फिल्मों का हाल | यूपी:’मेरा दिमाग मुझे डराता है, जिंदगी तबाह कर रहा’, 8 पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नीट में हुआ चयन; दी जान | मप्र में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल:सात जिलों के एसपी और डीआईजी जाएंगे प्रशिक्षण पर, नए अफसर तैनात | भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे:ओहायो में एमी एक्टन ने दर्ज की जीत, रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटक | Pnb घोटाला:बीटेक पास दीपांशी बैंक में थी चपरासी, इस तरीके से ट्रांसफर करती थी रकम; निशाने पर रहते थे ऐसे लोग |
Home » देश » दीपोत्सव 2026:धनतेरस पर रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दें? 500 रुपये से कम में आ जाएंगे ये खास तोहफे

दीपोत्सव 2026:धनतेरस पर रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दें? 500 रुपये से कम में आ जाएंगे ये खास तोहफे

ख़बर शेयर करें:



Budget-Friendly Gifts for Family and Relatives: धनतेरस का त्योहार खुशियां बांटने और अपनों के साथ रिश्तों में मिठास घोलने का खास मौका होता है। इस दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देने की भी परंपरा है। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप महंगे तोहफे नहीं खरीदना चाहते, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

बाजार में ऐसे कई खूबसूरत और काम आने वाले गिफ्ट ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप 500 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इन तोहफों के जरिए आप अपने रिश्तेदारों को खुश करने के साथ त्योहार की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। अगर आप भी इस धनतेरस पर कम बजट में कुछ खास देने की सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए 5 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

 





Dhanteras Gift Ideas Under ₹500: Budget-Friendly Gifts for Family and Relatives

धनतेरस पर क्या गिफ्ट दें?
– फोटो : AI


1. खूबसूरत दीयों का सेट

धनतेरस और दिवाली पर दीयों का खास महत्व होता है। ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों को खूबसूरत डिजाइन वाले मिट्टी के दीयों का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में रंग-बिरंगे, हैंडपेंटेड और सजावटी दीयों के कई विकल्प मिल जाते हैं। आप इन्हें एक सुंदर गिफ्ट बॉक्स में पैक करवाकर भी दे सकते हैं। इसकी कीमत आमतौर पर 100 से 300 रुपये के बीच हो सकती है।

 


Dhanteras Gift Ideas Under ₹500: Budget-Friendly Gifts for Family and Relatives

धनतेरस पर क्या गिफ्ट दें?
– फोटो : AI


2. ड्राई फ्रूट्स का छोटा गिफ्ट पैक

अगर आप रिश्तेदारों को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो खूबसूरत होने के साथ काम भी आए, तो ड्राई फ्रूट्स पैक अच्छा विकल्प है। आप बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता का छोटा कॉम्बिनेशन तैयार करवा सकते हैं। इसे खूबसूरत डिब्बे या जार में पैक करवाकर दें। 300 से 500 रुपये के बजट में छोटा ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक तैयार किया जा सकता है।

 


Dhanteras Gift Ideas Under ₹500: Budget-Friendly Gifts for Family and Relatives

धनतेरस पर क्या गिफ्ट दें?
– फोटो : AI


3. डेकोरेटिव कैंडल्स का सेट

धनतेरस पर रिश्तेदारों को सजावटी और खुशबूदार कैंडल्स देना भी अच्छा आइडिया है। आजकल बाजार में फ्लावर शेप, ग्लास जार और डिजाइनर कैंडल्स के कई विकल्प मिलते हैं। इन्हें घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप 150 से 400 रुपये के अंदर खूबसूरत कैंडल सेट चुन सकते हैं।

 


Dhanteras Gift Ideas Under ₹500: Budget-Friendly Gifts for Family and Relatives

धनतेरस पर क्या गिफ्ट दें?
– फोटो : AI


4. छोटा इंडोर प्लांट

अगर आप इस बार कुछ अलग गिफ्ट देना चाहते हैं, तो रिश्तेदारों को छोटा इंडोर प्लांट दे सकते हैं। मनी प्लांट, जेड प्लांट और सक्युलेंट जैसे पौधे अच्छे विकल्प हैं। इन्हें खूबसूरत छोटे गमले में लगाकर गिफ्ट करें। 150 से 400 रुपये में आपको ऐसे कई विकल्प मिल सकते हैं। यह गिफ्ट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हरियाली का एहसास भी देगा।

 


Naya Vikalp
Author: Naya Vikalp

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Naya Vikalp ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स