ब्रेकिंग न्यूज़
दीपोत्सव 2026:धनतेरस पर रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दें? 500 रुपये से कम में आ जाएंगे ये खास तोहफे | बॉक्स ऑफिस:’जेलर 2′ ने रचा इतिहास, 800 करोड़ कमाई के साथ खाते में दर्ज यह रिकॉर्ज, जानें बाकी फिल्मों का हाल | यूपी:’मेरा दिमाग मुझे डराता है, जिंदगी तबाह कर रहा’, 8 पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नीट में हुआ चयन; दी जान | मप्र में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल:सात जिलों के एसपी और डीआईजी जाएंगे प्रशिक्षण पर, नए अफसर तैनात | भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे:ओहायो में एमी एक्टन ने दर्ज की जीत, रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटक | Pnb घोटाला:बीटेक पास दीपांशी बैंक में थी चपरासी, इस तरीके से ट्रांसफर करती थी रकम; निशाने पर रहते थे ऐसे लोग |
Home » देश » भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे:ओहायो में एमी एक्टन ने दर्ज की जीत, रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटक

भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे:ओहायो में एमी एक्टन ने दर्ज की जीत, रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटक

ख़बर शेयर करें:

amy acton defeats trump backed vivek ramaswamy ohio governor election

विवेक रामास्वामी, रिपब्लिकन नेता
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डेमोक्रेटिक पार्टी की एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हरा दिया है। इस हार को राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पहले गवर्नर का पद इसी पार्टी के पास था। अमेरिकी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल था। इस चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का मुकाबला डेमोक्रेट एमी एक्टन से था। दोनों उम्मीदवार निवर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर माइक डिवाइन की जगह लेने के लिए मैदान में थे। कार्यकाल की समयसीमा से जुड़े नियमों के कारण डिवाइन दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते थे।


बायोटेक उद्यमी और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार रहे रामास्वामी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राज्य की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन के साथ पार्टी का नामांकन हासिल किया था। हार के बाद रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे देश के इतिहास में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और अंत में हमने हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता खोज ही लिया है।

20 साल बाद मिली जीत

इस जीत के साथ ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने वापसी की है। इससे पहले 2006 में डेमोक्रेट्स ने यहां गवर्नर पद का चुनाव जीता था। डेमोक्रेट्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था, क्योंकि वे दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर गवर्नर पद हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन पेशे से एक चिकित्सक हैं। वो ओहियो राज्य की पूर्व स्वास्थ्य निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान एमी को काफी पहचान मिली थी।

Naya Vikalp
Author: Naya Vikalp

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Naya Vikalp ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स