11:56 AM, 04-Nov-2026
डेमोक्रेट्स की जीत पर ट्रंप ने दी बधाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी है। चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप का यह संदेश सामने आया है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है।
11:35 AM, 04-Nov-2026
ट्रंप ने कैबिनेट में बदलाव की संभावना से किया इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि ईरान के साथ युद्ध का असर मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ा। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, में उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद इससे ट्रंप के विधायी एजेंडे को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि इसका एक कारण ईरान था। हालांकि, लोगों ने ईरान को लेकर मेरे किए गए कामों के महत्व को भी समझा। उन्होंने कहा कि संभव है कि मतदाता पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के तत्काल प्रभावों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि कैबिनेट में बदलाव करने की उनकी संभावना नहीं है।
11:26 AM, 04-Nov-2026
रो खन्ना ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीता
डेमोक्रेटिक पार्टी के रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने सदन में अपनी सीट बरकरार रखी है। रो खन्ना इस्राइल को लेकर ट्रंप की नीतियों के मुखर आलोचकों में शामिल हैं। उन्होंने ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के लिए आगे और फंडिंग रोकने की भी मांग की थी।
11:20 AM, 04-Nov-2026
डेमोक्रेट्स 200 के पार
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 206 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 123 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक 22 सीटों पर जीत दर्ज कर रिपब्लिकन की सीटें अपने कब्जे में ली हैं। फिलहाल सदन पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।
10:59 AM, 04-Nov-2026
टेक्सास में जेम्स टैलेरिको की बड़ी जीत
टेक्सास में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टैलेरिको की बड़ी जीत दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन को सीनेट चुनाव में जीताने के लिए टेक्सास के दो सुपर पीएसी (राजनीतिक कार्रवाई समितियों) में 168 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।
मस्क ने अपनी राजनीतिक संस्था ‘अमेरिका पीएसी’ के जरिए टेक्सास में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के अभियान पर भी लाखों डॉलर खर्च किए। इसके अलावा, उन्होंने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट को भी 5 मिलियन डॉलर से अधिक की मदद दी थी। एबॉट भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जीना हिनोजोसा से पीछे चल रहे हैं और हार के करीब हैं। इस चुनाव में मस्क ने संघीय राजनीतिक समितियों में करीब आधा अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसके साथ ही वह देश के सबसे बड़े सार्वजनिक रूप से घोषित राजनीतिक चंदा देने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
10:59 AM, 04-Nov-2026
इल्हान उमर ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीता
डेमोक्रेटिक पार्टी की इल्हान उमर ने मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर सदन में अपनी सीट बरकरार रखी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 अक्तूबर को इल्हान उमर से अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने की मांग की थी। ट्रंप ने दावा किया था कि मिनेसोटा की इस सांसद का नाम ‘इल्हान नूर सईद एल्मी’ है, लेकिन उन्होंने इल्हान उमर के नाम से शपथ ली। इसके साथ ही ट्रंप ने सांसद की शादी पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया था कि ‘उनका सरनेम उनके भाई, अहमद नूर सईद एल्मी के सरनेम से बिल्कुल मेल खाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने भाई से ही शादी की थी और उनके बच्चे भी हैं, खैर, ऐसा करना कानूनी है या नहीं, मुझे नहीं पता।
10:55 AM, 04-Nov-2026
डेमोक्रेट्स 200 के करीब
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 197 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 114 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक 18 सीटों पर जीत दर्ज कर रिपब्लिकन की सीटें अपने कब्जे में ली हैं। फिलहाल सदन पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।
10:43 AM, 04-Nov-2026
ट्रंप बोले- अब राजनीतिक विश्लेषक बनूंगा
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नई सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। ट्रंप ने कहा है कि अब वह राजनीतिक विश्लेषक (पॉलिटिकल पंडित) बनने जा रहे हैं। वह चुनाव में जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के कारणों पर अपनी राय रखेंगे। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा “मैं एक राजनीतिक विश्लेषक बनने जा रहा हूं। अच्छे और बुरे, दोनों पहलुओं से उन कारणों पर चर्चा करूंगा, जिनकी वजह से ये उम्मीदवार जीते या हारे।” ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में ‘VETO’ लिखी लाल टोपी की तस्वीर भी साझा की।
10:24 AM, 04-Nov-2026
डेमोक्रेट्स का कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को एकतरफा जीत मिल रही है। पार्टी को अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों- सीनेट और हाउस में कंट्रोल हासिल करने जा रही है। अब तक आए नतीजों में हाउस में डेमोक्रेट के पास 168 सीटें आ चुकी हैं, जबकि 93 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में वह बहुमत के लिए 218 सीटों के आंकड़े को पार कर रही है।

10:12 AM, 04-Nov-2026
अमेरिकी सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा
डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने कुल 51 सीटें जीतकर सीनेट पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में अपना बहुमत खो दिया है।




