ब्रेकिंग न्यूज़
दीपोत्सव 2026:धनतेरस पर रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दें? 500 रुपये से कम में आ जाएंगे ये खास तोहफे | बॉक्स ऑफिस:’जेलर 2′ ने रचा इतिहास, 800 करोड़ कमाई के साथ खाते में दर्ज यह रिकॉर्ज, जानें बाकी फिल्मों का हाल | यूपी:’मेरा दिमाग मुझे डराता है, जिंदगी तबाह कर रहा’, 8 पेज के नोट में लिखीं ये बातें; नीट में हुआ चयन; दी जान | मप्र में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल:सात जिलों के एसपी और डीआईजी जाएंगे प्रशिक्षण पर, नए अफसर तैनात | भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे:ओहायो में एमी एक्टन ने दर्ज की जीत, रिपब्लिकन पार्टी को तगड़ा झटक | Pnb घोटाला:बीटेक पास दीपांशी बैंक में थी चपरासी, इस तरीके से ट्रांसफर करती थी रकम; निशाने पर रहते थे ऐसे लोग |
Home » देश » मप्र में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल:सात जिलों के एसपी और डीआईजी जाएंगे प्रशिक्षण पर, नए अफसर तैनात

मप्र में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल:सात जिलों के एसपी और डीआईजी जाएंगे प्रशिक्षण पर, नए अफसर तैनात

ख़बर शेयर करें:

Bhopal: 14 IPS officers to attend training in Hyderabad, Madhya Pradesh assigns additional charge to other off

वल्लभ भवन, भोपाल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 14 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को 28वें मिड कॅरिअर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) फेज-III के लिए कार्यमुक्त करने के संबंध में वैकल्पिक कार्यभार व्यवस्था का आदेश जारी किया है। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में यह प्रशिक्षण 20 नवंबर  तक हो रहा है। प्रशिक्षण में जाने वाले अधिकारियों में एक उप पुलिस महानिरीक्षक और सात जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। गृह विभाग ने इन अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनके दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अन्य आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।


हैदराबाद में विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था

प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभाग ने नई व्यवस्थाएं बनाई हैं। इसके तहत उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज विवेक सिंह के स्थान पर पुलिस अधीक्षक शहडोल संजय कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं नगरीय पुलिस भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान की जगह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला कार्यभार संभालेंगी। इसके अलावा 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा का प्रभार 25वीं वाहिनी के सेनानी नागेंद्र सिंह को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के स्थान पर 13वीं वाहिनी के सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: भोपाल: पांच मौतों से पहले ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के जाल में उलझा था नरेंद्र, दो महिलाओं पर परिजनों ने लगाए आरोप

प्रमुख पदों पर वैकल्पिक कार्यभार

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के उप निदेशक रामजी श्रीवास्तव के स्थान पर राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि पाण्डेय कार्यभार संभालेंगी। पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष के स्थान पर रेल भोपाल के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल विकास कुमार सहवाल की अनुपस्थिति में पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता उनका कार्य देखेंगे। गृह विभाग ने अधिकारियों की रवानगी से पूर्व ही सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं तय कर दी हैं ताकि मैदानी स्तर पर प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

जिलों में नई जिम्मेदारियों का आवंटन

आदेश के अनुसार मनीष खत्री के स्थान पर हेलेन सोनाली सूना और रेल जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश की जगह सिद्धार्थ चौधरी कार्यभार संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ला का प्रभार सेनानी विनोद कुमार सिंह को दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के स्थान पर सेनानी दीपक कुमार शुक्ला कार्यभार देखेंगे। इसी तरह पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराव की जगह अंकित सोनी, पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन की जगह मनोहर सिंह मंडलोई तथा पुलिस अधीक्षक डिंडोरी आशीष खरे के स्थान पर सेनानी सुनील तिवारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Naya Vikalp
Author: Naya Vikalp

Leave a Comment

Poll

Are you satisfied with the Naya Vikalp ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स